लखीमपुर खीरी – रविवार को पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा मोहर्रम त्योहार के अवसर पर भारी पुलिस बल सहित जनपद में भ्रमणशील रहकर फ्लैग मार्च किया गया मोहर्रम त्यौहार के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त रखते हुए संपूर्ण जनपद खीरी में चप्पे चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गयी है। त्योहार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री संकल्प शर्मा द्वारा स्वयं भारी पुलिस बल सहित जनपद में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए अधिनस्थों को कड़े निर्देश दिये गये।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता
लखीमपुर खीरी : मोहर्रम को लेकर एसपी सहित पुलिस बल ने किया फ्लैग मार्च
