कन्नौज:हसेरन में ‘शाक्या मेडिकल स्टोर’ का भव्य उद्घाटन, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने किया शुभारंभ।

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 जुलाई 2025 उमर्दा रोड हसेरन में आज एक नए चिकित्सा सुविधा केंद्र “शाक्या मेडिकल स्टोर” का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का विधिवत उद्घाटन किया।

इस उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ब्लॉक प्रमुख हसेरन पुष्पेंद्र शाक्य, भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष सुमन शाक्य, डॉ. भूपेंद्र शाक्य और ऋषि शाक्य सहित अन्य सम्मानित नागरिकों ने समारोह की गरिमा को बढ़ाया।

प्रिया शाक्य ने अपने संबोधन में कहा कि “स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता ग्रामीण और कस्बाई इलाकों के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार के मेडिकल स्टोर लोगों की जरूरतों को समय पर पूरा करने में सहायक होंगे। मैं श्री धन सिंह शाक्य जी को इस पहल के लिए बधाई देती हूँ।”

स्थानीय जनता ने भी मेडिकल स्टोर के खुलने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि इससे क्षेत्रवासियों को आवश्यक दवाइयों की सुलभ आपूर्ति मिलेगी और समय की बचत होगी।

श्री धन सिंह शाक्य, जिन्होंने यह प्रतिष्ठान शुरू किया है, ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य सेवा के भाव से जनमानस को उचित मूल्य पर दवाइयाँ उपलब्ध कराना है।

“शाक्या मेडिकल स्टोर” के उद्घाटन ने न केवल एक नए व्यापारिक अध्याय की शुरुआत की है, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक सराहनीय कदम भी प्रस्तुत किया है।