फर्रुखाबाद:स्वर्ग धाम पांचाल घाट पर वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न, जिलाधिकारी ने वितरित किए पौधे।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 जुलाई 2025 आज स्वर्ग धाम पांचाल घाट, फर्रुखाबाद में प्रभागीय वन अधिकारी के निर्देशन में एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ उप जिलाधिकारी सदर श्री रजनीकांत पांडेय तथा कई गणमान्य नागरिकों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला और लोगों से पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने मौके पर ही आमजन को पौधे वितरित किए।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में समाजसेवी श्री भैयन मिश्रा, सतपाल सिंह, रविंद्र सिंह गुड्डे, श्री भूपेंद्र प्रताप सिंह, श्री रामदास गुप्त, श्री सौरभ पांडे, सुनील बाजपेई, मुकेश सक्सेना, श्री श्यामेंद्र दुबे, श्री विनय दीक्षित, श्री सत्य पाल सिंह, श्री मनीष यादव, ग्राम प्रधान सोता बहादुरपुर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम के पश्चात श्रद्धालुओं व आगंतुकों के लिए पांचाल घाट पर वृहद भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस पहल के माध्यम से न केवल हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया, बल्कि जनभागीदारी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को एक सामाजिक आंदोलन का रूप देने की दिशा में भी सार्थक कदम उठाया गया।