पूरनपुर/पीलीभीत। उप कृषि निदेशक व जिला कृषि अधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से आनन्द इंटर प्राइजेज पूरनपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय प्रतिष्ठान पर 270 बैग यूरिया, डी.ए.पी./एन.पी.के. निल था, प्रतिष्ठान पर स्टाक बोर्ड पर उर्वरक की स्थिति अंकित थी, स्टाक रजिस्टर एवं स्टाक बिक्री रजिस्टर पूर्ण पाया। नीरज खाद भण्डार पूरनपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय प्रतिष्ठान पर 375 बैग यूरिया, एन.पी.के. 95 बैग, एस.एस.पी. पाउडर के 76 बैग, एस.एस.पी., एस.एस.पी. गोली के 175 बैग पाये गये। प्रतिष्ठान पर स्टाक बोर्ड पर उर्वरक की स्थिति अंकित थी, स्टाक रजिस्टर एवं स्टाक बिक्री रजिस्टर पूर्ण पाया गया। ख्वाजा खाद भण्डार, पूरनपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय यूरिया 32 बैग, जिंक 20 बैग (48 कि0ग्रा0), बोरो माईको 32 बैग (1 कि0ग्रा0), सल्फर 21 बैग (50 कि0ग्रा0), गन्ना स्पेशल 50 कि0ग्रा0, कृभको शिवालिका 11 बैग (50 कि0ग्रा0), दयाल मोनो जिंक 50 कि0ग्रा0 (2) उपरोक्त उर्वरक स्टाक प्रतिष्ठान से अन्य स्थान पर भण्डारण पाया गया। इनका उर्वरक प्रधिकार पत्र निलम्बित किया जा रहा है। जे.के. किसान खाद भण्डार, पूरनपुर, कृषि किसान केन्द्र, पूरनपुर एवं औधानिक उत्पादन सहकारी समिति इन्द्रानगर बन्द होने के कारण निरीक्षण नही हो सका। बन्द पाये गये प्रतिष्ठानों को बन्द के कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। निरीक्षण के समय उक्त उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया गया। कि पी.ओ.एस. मशीन से ही उर्वरक का वितरण करना सुनिश्चित करें, ओवर रेटिंग न करें, कृषकों को उर्वरक के साथ अनय उत्पाद की टेगिंग न करें। कृषको को उनकी कृषित भूमि के आकार के आधार पर ही उर्वरक वितरित करना सुनिश्चित करें, साथ ही स्टाक रजिस्टर व स्टाक वितरण रजिस्टर प्रतिदिन पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
पीलीभीत: उप कृषि निदेशक व जिला कृषि अधिकारी ने दुकानें बंद मिलने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया।
