कासगंज: आयोग द्वारा अखिल राष्ट्रवादी पार्टी (कासगंज) को कारण बताओ नोटिस जारी।14 जलाई तक दे सकते है प्रत्यावेदन।

कासगंज: जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मेधा रूपम द्वारा सूचित किया गया है कि भारत निर्वाचन आयोग में पंजीकृत उ0प्र0 राज्य के 119 पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों द्वारा वर्ष 2019 से वर्ष 2024 तक 6 वर्ष के मध्य आयोग द्वारा आयोजित निर्वाचनों में से एक भी चुनाव नहीं लड़े जाने के फलस्वरूप भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 द्वारा ऐसे राजनैतिक दलों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।
इसी क्रम में अखिल राष्ट्रवादी पार्टी सिसौदिया भवन निकट डाक बंगला नदरई गेट कासगंज को भी कारण बताओं नोटिस जारी किया गया उक्त पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनैतिक दल को जारी कारण बताओ नोटिस पार्टी के पंजीकृत पते पर रजिर्स्ड डाक द्वारा प्रेषित कर दिया गया है। कारण बताओं नोटिस के सम्बंध में उक्त पार्टी के अध्यक्ष/महासचिव अपना प्रत्यावेदन हलफनामा सुसंगत अभिलेखों के साथ 14 जुलाई 2025 तक कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 चतुर्थ तल विकास भवन जनपथ मार्केट लखनऊ को उपलब्ध करा कर सुनवाई हेतु नियत तिथि 21 जुलाई 2025 को मुख्य निर्वाचन अधिकारी के समक्ष उपस्थित हो सकते है यदि पार्टी के ओर से कारण बताओ नोटिस का नियत समय पर प्रत्यावेदन नहीं दिया जाता है तो पार्टी को राजनैतिक दलों की सूची से हटायें जाने हेतु मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रस्ताव भारत निर्वाचन आयोग को भेज दिया जायेगा।