-जिलाधिकारी मेधा रूपम एवं पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने तहसील पटियाली के गंगा नदी के तटवर्ती ग्राम बरौना,कादरगंज का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा।* *सिंचाई विभाग द्वारा कटानरोधी कार्य लगातार तेजी से जारी। बाढ़ में लगाए गए कर्मचारियों का रजिस्ट्रेशन चेक किया अधिकारियों को निर्देश दिए की निगरानी में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी**ग्राम मुझाखेड़ा में सड़क पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई उस पर आवश्यक कार्य करने के लिए संबंधित को निर्देश दिए* कासगंज: जिलाधिकारी मेधा रूपम एवं पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने तहसील पटियाली क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त तटवर्ती ग्राम बरौना, कादरगंज का निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं का मौके पर जायजा लिया। प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत कर मौके पर स्थिति को परखा। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मौके पर सिंचाई विभाग द्वारा गांव को कटान से बचाने के लिये लगातार कटानरोधी कार्य कराया जा रहा है। गंगा के जलस्तर पर पैनी नजर रखी जा रही है। जिलाधिकारी ने बाढ़ चौकी का निरीक्षण कर समस्त व्यवस्थाऐं पूर्ण करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पूर्ण सक्रिय रहे। सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि आज गंगा नदी में नरौरा बैराज से 86603 क्यूसेक्स डिस्चार्ज पास हुआ है दिनांक 01 जुलाई 2025 को नरौरा बैराज से 128716 क्यूसेक्स डिस्चार्ज पास हुआ था बरौना से डिस्चार्ज पूरी तरह सुरक्षित रुप से पास हो रहा है। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये कि बाढ काल में विभाग द्वारा सतत निगरानी की जाये एवं सभी आवश्यक कार्य कराये जाये तथा यदि कहीं भी कटान आदि की समस्या आती है तो तत्परता से उसका निराकरण किया जाये इसमें किसी प्रकार की कोई शिथिलता न बरती जाये। उपजिलाधिकारी पटियाली द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम मूंझाखेडा में सडक की पुलिया क्षतिग्रस्त हो गयी है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि उस स्थान पर आवश्यक कार्य करा दिये जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी ध्यान रखें कि ग्रामवासियों को कोई समस्या उत्पन्न न हो। अधिशाषी अभियंता सिंचाई ने बताया कि ग्राम बरौना में सिंचाई विभाग की टीमें निरंतर हर समय लगी हुई हैं। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी पटियाली, पीडब्ल्यूडी, एडीओ पंचायत तथा राजस्व, सिंचाई एवं सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

