बरेली जनपद की आंवला तहसील क्षेत्र में समाज सेवी निहाल सिंह लोधी किसी परिचय के मोहताज नही है। बताया जाता है की समाज सेवी निहाल सिंह एक साधारण किसान परिवार से आते है ।लेकिन बरेली जनपद की आंवला तहसील क्षेत्र में एक नहीं दो दो उधोग लगाये है जिसमें आंवला की जनता को रोजगार मिला है।वहीं समाज सेवी निहाल सिंह लोधी ने ग्यारह कन्याओं के भाई बनकर आंवला राज गार्डन में ग्यारह जोड़ो की कराई शादीयां जिसमें आंवला क्षेत्र से आये लोगों ने इस शुभ अवसर पर समाज सेवी निहाल सिंह को बधाई दी और कहा कि आपने ग्यारह बहनों के भाई बनकर जो शुभ कार्य किया है उसकी जितनी सराहना की जाए कम है । इस मौके पर मनोज शर्मा ,राहुल शर्मा, क्यारा ब्लॉक प्रमुख । अग्रवाल गैस ऐजेंसी के मालिक अशुतोष अग्रवाल, गोठा खंडूआ ग्राम प्रधान विवेक शर्मा जगदीश चौहान, सत्यपाल सिंह लोधी दलबीर सिंह चौहान, अनुज मिश्रा, कसुमरा ग्राम प्रधान रतिभान सिंह, दरावनगर पूर्व प्रधान हरि प्रकाश पाठक, आंवला कोतवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर :परशुराम वर्मा
