ग्रीष्मकालीन राहत: मुंबई सेंट्रल से फर्रुखाबाद-कानपुर अनवरगंज के लिए स्पेशल ट्रेन, 1 जुलाई से बुकिंग शुरू

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 जुलाई 2025 यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे द्वारा गर्मी की भीड़ को ध्यान में रखते हुए ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह विशेष ट्रेन मुंबई सेंट्रल से कासगंज, फर्रुखाबाद होते हुए कानपुर अनवरगंज तक चलाई जाएगी।

ट्रेन नंबर 09185 – मुंबई सेंट्रल से कानपुर अनवरगंज

यह ट्रेन 6 जुलाई 2025 से 28 सितंबर 2025 तक प्रत्येक रविवार को मुंबई सेंट्रल से सुबह 11:00 बजे प्रस्थान करेगी। रास्ते में यह ट्रेन 13:22 बजे वापी, 14:28 बजे सूरत, 16:33 बजे वडोदरा, अगली सुबह 9:40 बजे कासगंज, 11:25 बजे फर्रुखाबाद होते हुए संध्या 15:35 बजे कानपुर अनवरगंज पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 09186 – कानपुर अनवरगंज से मुंबई सेंट्रल

वापसी में यह ट्रेन 7 जुलाई 2025 से 29 सितंबर 2025 तक हर सोमवार को कानपुर अनवरगंज से शाम 18:25 बजे रवाना होगी। यह रात्रि 22:50 बजे कासगंज, अगले दिन दोपहर 14:45 बजे वडोदरा, 16:20 बजे सूरत, 17:50 बजे वापी रुकते हुए रात्रि 20:55 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।

प्रमुख बातें:

इस ट्रेन में सूरत स्टेशन पर विशेष ठहराव दिया गया है। ट्रेन लंबी दूरी के यात्रियों के लिए उपयोगी साबित होगी, खासकर यूपी, गुजरात व महाराष्ट्र के बीच यात्रा करने वालों के लिए। ट्रेन में विभिन्न श्रेणियों की बोगियां उपलब्ध होंगी जिसमें आरक्षित और शयनयान कोच शामिल हैं। बुकिंग 1 जुलाई 2025 से सुबह 8:00 बजे से शुरू कर दी गई है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से समय से बुकिंग कराने और यात्रा के दौरान नियमों का पालन करने की अपील की है। गर्मी की छुट्टियों और त्योहारों के मौसम में यह ट्रेन यात्रियों को बड़ी राहत देने वाली है।