फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 जुलाई 2025 न्यू कॉलोनी कुइयांबूट स्थित पूजा ब्यूटी पार्लर में आज जन शिक्षण संस्थान, फर्रूखाबाद के तत्वावधान में ब्यूटी केयर असिस्टेंट ट्रेड के प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर संस्थान की ओर से नीरज पारिक, मनोज मिश्रा, मंजू शर्मा, पूजा शाक्य, नीलम शाक्य, एवं समूह की श्रद्धा दुबे व अभय दुबे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उन सभी छात्राओं ने भाग लिया जिन्होंने इस कोर्स के लिए पंजीकरण कराया है। इस पहल का उद्देश्य युवतियों को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षित करना है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।
इस ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्र के संरक्षक श्री कुंवर बहादुर सिंह शाक्य, श्रीमती सरोज शाक्य एवं गीता शाक्य ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम को प्रेरणादायक बनाया।
यह 105 दिवसीय कोर्स पूर्णतः निःशुल्क होगा, जिसमें लड़कियों को ब्यूटी केयर से संबंधित विभिन्न व्यावसायिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कोर्स पूरा होने पर जन शिक्षण संस्थान द्वारा प्रमाणपत्र (डिप्लोमा) भी प्रदान किया जाएगा, जिससे उन्हें आगे रोजगार या स्वरोजगार के अवसरों में सहूलियत मिलेगी।
जन शिक्षण संस्थान की इस पहल से स्थानीय क्षेत्र की युवतियों को व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक सशक्त मंच मिलेगा।
