पीलीभीत / जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में बाढ़ के दृष्टिगत बाढ़ खण्ड एवं सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता व जेई के साथ बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों का परिचय प्राप्त करते हुए उनके कार्यक्षेत्रों की जानकारी प्राप्त की गई। उन्होंने कहा कि नहर के टूटने पर अथवा अन्य कोई घटना होने पर त्वरित कार्यवाही की जाये व आबादी वाले स्थानों के निकट बहने वाली नदी, नहरों के किनारे चेतावनी बोर्ड लगाए जाए तथा खतरे वाले स्थानों पर लाल झण्डी लगाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि नहर में नहाने पर रोक लगाए जाने के सम्बन्ध में बोर्ड पर वैधानिक कार्यवाही सम्बन्धी सूचना अंकित की जाए। शहर में बाढ़ का पानी किसी भी दशा में न भरने पाए, ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रोजेक्ट तैयार किया जाए। उन्होंने कन्ट्रोलरूम 24 घन्टे क्रियाशील रखने के निर्देश दिए, कोई दुर्घटना होने पर कन्ट्रोलरूम को तुरन्त सूचना देने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जेई, नायब तहसीलदार लगातार ड्यूटी स्थल पर रहें, कोई भी इमरजेंसी होने पर तुरन्त उच्चाधिकारियों को अवगत कराऐं। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर तक सूचनातंत्र को मजबूत रखे, समस्त अधिकारी सम्बन्धित ग्राम प्रधानों के सम्पर्क में रहे।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) ऋतु पूनिया, अधिशासी अभियन्ता बाढ़ खण्ड, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई, एई, जेई सहित अन्य उपस्थित रहे।
पीलीभीत:जिलाधिकारी ने बाढ़ खण्ड एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक।
