फर्रूखाबाद:कोतवाली कायमगंज पुलिस ने प्रमुख स्थानों पर किया पैदल गश्त, शांति व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास

(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जून 2025 जनपद फतेहगढ़ की पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के कुशल निर्देशन में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली कायमगंज पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर पैदल गश्त अभियान चलाया गया।इस गश्त के दौरान पुलिस टीम ने मुख्य मार्गों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सतर्क दृष्टि रखी। बाजार में आमजन की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस द्वारा लगातार निगरानी की गई। पुलिस का यह अभियान आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को और मजबूत करता है। गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और उन्हें सहयोग का भरोसा दिलाया। कोतवाली कायमगंज पुलिस द्वारा किए गए इस कार्य की स्थानीय जनता ने सराहना की और कहा कि इस प्रकार की नियमित गश्त से अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगेगा और जनता में भरोसा बढ़ेगा।