गोला गोकर्णनाथ – रविवार को दानवीर श्री भामाशाह जी की जयंती पर नगर पालिका परिषद के सभागार में व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू रहे। कार्यक्रम का संचालन राम जी रस्तोगी ने किया। इस अवसर पर आए हुए सभी व्यापारियों व उद्योगपतियों को मुख्य अतिथि ने सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा दानवीर भामाशाह के दान और उदारता तथा महाराणा प्रताप के शौर्य एवं पराक्रम को एक एतिहासिक और अद्भुत संगम बताते हुए कहा कि स्वदेश स्वाभिमान एवं स्वधर्म के लिए जब भी देश महाराणा प्रताप को याद करेगा तब दानवीर भामाशाह का नाम सबकी जुबान पर होगा। व्यापारी कल्याण दिवस के अवसर पर विजय शुक्ला रिंकू ने समस्त व्यापारी बंधुओं को देश एवं प्रदेश की अर्थव्यवस्था में निरंतर सहयोग करने एवं व्यापार व उद्योग के क्षेत्र में देश एवं प्रदेश को आगे बढ़ाने में सहयोग करने के लिए सभी व्यापारियों को हृदय से धन्यवाद दिया। इस अवसर पर नगर के प्रमुख व्यापारियों ने भी अपने अपने विचार रखे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा उद्योगपति एवं व्यापारियों में केशव अग्रवाल, सत्य प्रकाश अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, राम मोहन सोनी, कृष्ण कुमार गुप्ता, रामजी रस्तोगी, सोनू गुप्ता को शाल ओढ़ाकर व शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राजेश गुप्ता, विनोद स्वर्णकार, संजीव गुप्ता, राजेश गुप्ता, आदित्य गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, नीलम गुप्ता सहित सैकङों की संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता
लखीमपुर खीरी : नगर पालिका सभागार में व्यापारी कल्याण दिवस पर व्यापारियों को पालिकाध्यक्ष ने किया सम्मानित
