लखीमपुर खीरी : गोला डिपो में पांच नई ग्रामीण बस सेवाओं का पालिकाध्यक्ष ने किया उद्घाटन

गोला गोकर्णनाथ – गोला डिपो परिसर में पांच नई रोडवेज बसों का उद्घाटन नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने बसों का पूजन अर्चन कर बसों की सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इस अवसर पर विजय शुक्ला रिंकू ने कहा श्रावण मास में लाखों शिव भक्त छोटी काशी गोला बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए आते हैं लेकिन आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोग कम रोडवेज बसों के संचालन होने की वजह से दर्शन करने गोला नहीं आ पाते हैं परिवहन विभाग ने गोला डिपो को नई पांच बसे दी है जो ग्रामीण क्षेत्रों से होते हुए मुख्यालय तक जाएंगी इन बसों के द्वारा शिव भक्तों व ग्रामीणों को इन बसों का पूर्णतया लाभ मिलेगा जिससे भोलेनाथ के दर्शन को आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए आसानी रहेगी और दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक महेश चंद्र कमल ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से ग्रामीणों को मुख्यालय से जोड़ने के लिए यह योजना शुरू की गई है जिनमें पांच नई बसे गोला डिपो पर रविवार को आ चुकी हैं शेष बची हुई बसें धीरे-धीरे आती रहेंगी और चलाई जाएंगी इन बसों का उद्देश्य ग्रामीण को मुख्यालय से जोड़ना है।
इस अवसर पर अनूप सिंह,अनूप बाजपेई,शैलेश कुमार,विमलेश वर्मा, कमलेश वर्मा सहित गोला डिपो स्टॉफ मौजूद रहा।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता