बरेली : पी एच सी रामनगर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत सभी ग्राम प्रधानों को दी गई ट्रेनिंग।

बरेली/आंवला – पी एच सी रामनगर में सभी ग्राम प्रधानों को संचारी रोग नियंत्रण को लेकर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार ने ट्रेनिंग दी जिसमें बताया कि ग्राम पंचायत में गंदगी को लेकर और इस समय हो रही बरसात को देखते हुए मच्छर पनप रहे हैं जिसमें तरह-तरह की बीमारियां फैल रही हैं इसके लिए एंटी लार्वा नाशक दवाई पंचायत विभाग वीडियो रामनगर को उपलब्ध करा दी गई है जिसे हर ग्राम पंचायत में छिड़काव होना है और दिनांक 11/7/2025 से दस्तक अभियान भी शुरू होगा जिसमें आशा और आंगनबाड़ी घर-घर जाकर लोगों को बीमारी के बारे में जैसे कुष्ट रोग, टी वी, मलेरिया ,खांसी, टीकाकरण, खांसी बुखार, की जानकारी देगी इस ट्रेनिंग में डॉक्टर सुनील कुमार वसीम अख्तर राहुल अंकित पंचायत विभाग से ऐडिओ पंचायत विष्णु दत्त शर्मा उपस्थित रहे।

रिपोर्टर परशुराम वर्मा