लखीमपुर खीरी : व्यापारी कल्याण दिवस पर करदाता व्यापारियों का हुआ सम्मान

लखीमपुर खीरी – शनिवार को दानवीर भामाशाह जयंती के उपलक्ष्य पर कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलन व भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव संबोधन का सजीव प्रसारण हुआ जिसमें मुख्यमंत्री ने भामाशाह जी के राष्ट्रभक्ति और सामाजिक योगदान की प्रसंशा की। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ ईरा श्रीवास्तव ने युवाओं से आव्हान किया कि वे भामाशाह जैसे पुरुषों से प्रेरणा ले और राष्ट्रसेवा में अपना योगदान दे। इस अवसर पर जिले के सर्वोच्च जीएसटी करदाता व्यापारियों को प्रशस्ति पत्र एवं शाल भेंटकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वाले व्यापारियों में मूसाराम इंटरप्राइजेज के दिनेश अग्रवाल, मूसाराम ऑटो सेल्स के दीपक अग्रवाल, जुआरी इंडस्ट्रीज के आलोक सक्सेना एवं यूएस ऑटोमोबाइल्स एवं नारायण ऑटोमोबाइल्स के व्यापारी मुख्य रूप से शामिल रहे।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता