कानपुर:प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक 29 जून को कानपुर में, निष्क्रिय पदाधिकारियों की होगी छुट्टी

कानपुर,(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जून 2025 प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन कानपुर मंडल की एक अहम बैठक 29 जून को दोपहर 1 बजे कानपुर मुख्यालय में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय सचिव एवं मंडल प्रभारी श्री महेंद्र त्रिपाठी करेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गिरीश चंद्र कुशवाहा मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

बैठक में कानपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले कानपुर, कन्नौज, फर्रुखाबाद, औरैया, इटावा एवं कानपुर देहात जिलों के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। खासतौर पर उन जिला अध्यक्षों की जिम्मेदारी तय की जाएगी, जिन्होंने अभी तक सदस्यता अभियान के तहत जिला इकाइयों का गठन नहीं किया है। उन्हें बैठक में अंतिम मौका दिया जाएगा कि वे 29 जून को दोपहर 12 बजे तक सदस्यता शुल्क एवं फॉर्म के साथ उपस्थित हों।

यदि कोई पदाधिकारी दोपहर 1 बजे तक बैठक में उपस्थित नहीं होता है, तो उसके स्थान पर बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं में से ही नए जिला अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी।

प्रदेश महासचिव एवं मंडल सह प्रभारी शाहिद जमाल नियाजी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया है और यह भी उनका अंतिम अवसर है। बैठक में सभी की उपस्थिति अनिवार्य है।

पदाधिकारियों से अपेक्षित दस्तावेज:

आधार कार्ड की छायाप्रति

प्रेस कार्ड की छायाप्रति

दो पासपोर्ट साइज फोटो

सदस्यता शुल्क

संगठन की यह बैठक निष्क्रिय पदाधिकारियों के विरुद्ध कड़ा संदेश देने वाली मानी जा रही है और संगठन की कार्यप्रणाली को सक्रिय व अनुशासित बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।