कानपुर:कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी समाज कानपुर मंडल की बैठक 28 जून को, समाज के प्रबुद्ध जन होंगे सम्मानित

कानपुर,(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जून 2025 कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी कल्याण एसोसिएशन, कानपुर मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आगामी 28 जून को आयोजित की जा रही है। यह बैठक पंचशील झंडे के नीचे आयोजित होगी, जिसमें समाज के उत्थान और अधिकारों की प्राप्ति को लेकर गंभीर चर्चा की जाएगी।

इस कार्यक्रम की मुख्य विशेषता समाज के प्रबुद्ध वर्ग एवं समाजसेवियों का सम्मान समारोह होगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री गिरीश चंद्र कुशवाहा स्वयं उपस्थित रहेंगे और दोपहर 2 बजे समाज के श्रेष्ठजनों को सम्मानित करेंगे।

बैठक के आयोजन को सफल बनाने हेतु राष्ट्रीय सचिव एवं कानपुर मंडल प्रभारी श्रीमती केतकी कुशवाहा ने समस्त बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों एवं कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचने की अपील की है।

यह बैठक लट्ठे वाली कोठी, सिविल लाइंस, लखनऊ में आयोजित की जाएगी, जिसमें कानपुर, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, और औरैया जिलों के समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

संगठन का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को एकजुट कर, सामाजिक सम्मान, राजनीतिक सहभागिता, तथा आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में ठोस कदम उठाना है। इस बैठक को इसी दिशा में एक सशक्त प्रयास माना जा रहा है।

सम्पर्क:
केतकी कुशवाहा
राष्ट्रीय सचिव एवं कानपुर मंडल प्रभारी
कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी कल्याण एसोसिएशन