फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जून 2025 जनपद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन फर्रुखाबाद के तत्वाधान में मेडिसिन फ्रेंड्स क्लब द्वारा आज एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह जी.आर. पैलेस, लोहाई रोड पर आयोजित हुआ, जिसमें जनपद के अनेक केमिस्ट, ड्रगिस्ट, मेडिकल व्यापारियों और विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया।
इस विदाई समारोह का मुख्य उद्देश्य था, जनपद फर्रुखाबाद में सेवा दे रहे ड्रग इंस्पेक्टर श्री रजत कुमार पाण्डेय जी को उनके स्थानांतरण के उपलक्ष्य में सम्मानित करना और उनके उत्कृष्ट सेवाकाल के लिए आभार व्यक्त करना।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने श्री पाण्डेय की कार्यशैली, कुशल नेतृत्व एवं पारदर्शिता की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने मेडिकल व्यवसायियों के हित में हमेशा सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाया और जनपद में औषधि नियंत्रण व्यवस्था को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाई।
समारोह में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट कर भावभीनी विदाई दी। उपस्थित सदस्यों ने उन्हें भविष्य के कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर मेडिसिन फ्रेंड्स क्लब के सदस्य, फार्मासिस्ट संघ, खुदरा एवं थोक विक्रेता, औषधि व्यवसायी व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य केवल एक विदाई नहीं, बल्कि एक समर्पित अधिकारी के योगदान को सम्मानपूर्वक याद करना था।
