लखीमपुर खीरी : गोला छोटी काशी शिव मंदिर के सेवादार की करंट की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत

गोला गोकर्णनाथ – शिव मंदिर छोटी काशी में सेवादार बाबा भोलेनाथ के परम भक्त हरपाल गौतम की करंट लगने से मौत हो गई सोमवार सुबह मंदिर में पूजा आरती और साफ सफाई के बाद प्रवेश द्वार के पास लगी टंकी में बर्तन धुलने गए थे जहां पर वह करंट की चपेट में आ गए। उन्हें तत्काल गोला सामुदयिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहा डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया मौके पर पहुची पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस घटना को लेकर गोला नगर मे सभी शिव भक्तो की आँखो को नम कर दिया और सभी की जुबान पर बस एक ही बात थी अरे यह क्या हो गया।सभी शिव भक्तो ने ईश्वर् से प्रार्थना की मृतक हरपल को ईश्वर् अपने श्री चरणो मे स्थान दे व इस दुःख की घडी मे परिवारजनो को दुःख सहन करने की शक्ति दे।

संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता