पूरनपुर। हरदोई ब्रांच नहर के दंदौल पुल पर वनी पुलिया पिछले साल तेज बारिश के चलते टूट गई थी। जिससे लोगों का आवागमन बंद है। अगर पुलिया का निर्माण नही हुआ तो बरसात के मौसम में काफी दिक्कतें का सामना करना पड़ेगा। अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते डेढ साल से अधिक समय होने के वावजूद अभी तक हरदोई ब्रांच नहर के दंदौल पुल के पास पुलिया का निर्माण नही हो सका है। डेढ साल पहले हुई बारिश के चलते पानी में समा गई थी। जिसके चलते क्षेत्र के दर्जनों गांवों की आबादी का आवागमन बंद है। बताया जाता है कि इस पुलिया का निर्माण ब्रिटिश काल में कराया गया था। पुलिया के टूट जाने से किसान अपने खेतों पर नही जा पा रहे है। उन्हे खेतों पर वाहन ले जाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। लेकिन काम नहीं आ रही है। इस मार्ग से कई गांव के मजदूर काम करने के लिए आते जाते हैं। लेकिन उनको इधर उधर के रास्ते से होकर गुजरना पड रहा है। वाहन स्वामी दो किलो मीटर दूर डूंडा पुल से निकल रहे हैं। रात्रि के दौरान हादसे की आशंका वनी रहती है। हादसे से बचने के लिए ग्रामीणों ने पुलिया के रास्ते पर बांस लगा दिया है। जिससे कोई हादसा न हो सके। पांच महीने वीत जाने के बाद भी पुलिया का निर्माण न कराया जा रहा है। लोगों का कहना है कि बारिश से पहले कईबार पुलिया की मरम्मत कराने की मांग की गई थी। उसके वावजूद कोई ध्यान नही दिया गया।
पीलीभीत :डेढ साल से टूटी पडीं हरदोई ब्रांच नहर पर पुलिया शिकायत करने के वावजूद नही हो रहा पुलिया निर्माण
