गोला गोकर्णनाथ – ग्राम पंचायत छतौनिया में स्वर्गीय रामकुमार वर्मा जी की स्मृति में चल रहे डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच के समापन के मुख्य अतिथि माननीय गोला विधायक अमन गिरी रहे। गोला विधायक ने स्वर्गीय रामकुमार वर्मा जी की स्मृति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
फाइनल मैच लघुची बनाम अहमदनगर के मध्य खेला गया जिसमें लघुची ने अहमदनगर को 10 ओवर में 101 रन का विशाल लक्ष्य दिया लक्ष्य का पीछा करते हुए अहमदनगर की टीम 10 ओवर में 78 रन ही बना सकी और लघुची ने फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया। गोला विधायक अमन गिरी द्वारा विजेता टीम को 11000 रुपए नगद एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और विजेता एवं उपविजेता टीम को शुभकामनाएं देते हुए खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।टूर्नामेंट के आयोजक रोहित वर्मा (फौजी) एवं अमन वर्मा ने विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर वारिस अली अंसारी (जिला पंचायत सदस्य),आलोक जायसवाल (प्रधान लन्दनपुर),अशोक कनौजिया,मनोज राज,रामदीप वर्मा, बृजकिशोर भारती,वीरेन्द्र कुमार,अनुज वर्मा,जगदीश वर्मा,उमेश वर्मा,कपिल वर्मा,डॉक्टर किशोरी लाल राठौर,रिंकू भारती एवं सभी ग्रामवासी व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता
लखीमपुर खीरी : छतौनिया में स्वर्गीय रामकुमार वर्मा जी की स्मृति में चल रहे डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच की विनर टीम लघुची को गोला विधायक ने किया सम्मानित
