फर्रुखाबाद:मेरापुर पुलिस ने डबल बैरल लाइसेंसी बंदूक और कारतूस के साथ जानलेवा हमले के आरोपी को किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जून 2025 थाना मेरापुर पुलिस ने ग्राम कुवेरपुर जुन्नारदार में जानलेवा हमले के आरोपी को डबल बैरल 12 बोर की लाइसेंसी टूटी हुई बंदूक और दो खोखा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की गई।

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कायमगंज संजय वर्मा के नेतृत्व में थाना मेरापुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 81/2025 धारा 351(3)/109/352/115(2) बीएनएस व 3/25/30/27 आर्म्स एक्ट के तहत यह गिरफ्तारी की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

नाम: आदर्श कुमार मिश्रा पिता का नाम: चंद्र प्रकाश मिश्रा ग्राम कुबेरपुर जुन्नारदार, थाना मेरापुर, जनपद फतेहगढ़

घटना का विवरण:

दिनांक 21 जून 2025 को ग्राम प्रधान श्री आशुतोष मिश्रा पुत्र श्री देवेंद्र कुमार मिश्रा ने थाना मेरापुर में दी गई तहरीर में बताया कि अभियुक्त आदर्श कुमार मिश्रा ने अपने चाचा की लाइसेंसी बंदूक से जान से मारने की नीयत से उन पर फायर किया। इस दौरान अन्य लोगों द्वारा गाली-गलौज एवं मारपीट भी की गई।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अभियुक्त के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

बरामदगी का विवरण:

01 डबल बैरल 12 बोर लाइसेंसी बंदूक (टूटी हुई)

02 खोखा कारतूस (12 बोर)

पूछताछ का निष्कर्ष:

अभियुक्त आदर्श कुमार मिश्रा ने पूछताछ में अपनी गलती स्वीकार करते हुए बताया कि वह अपनी सफाई न्यायालय में अपने वकील के माध्यम से पेश करेगा।

गिरफ्तारी टीम:

महिला उप निरीक्षक साधना यादव

आरक्षी विक्रम सिंह

थाना मेरापुर पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस त्वरित कार्रवाई से पुलिस की सतर्कता और कानून व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता एक बार फिर स्पष्ट हुई है।