(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जून 2025 पुलिस अधीक्षक आरती के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ० संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी अमृतपुर श्री अजय वर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के अंतर्गत थाना कमालगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
थाना कमालगंज पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 153/2025 धारा 87/64 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) में वांछित अभियुक्त सोनू मिश्रा पुत्र कल्लू उर्फ अवधेश मिश्रा, निवासी ग्राम चौसार, थाना अरवर, जनपद हरदोई को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है।
घटना का विवरण
दिनांक 08 जून 2025 को वादिया द्वारा थाना कमालगंज में एक लिखित तहरीर दी गई थी, जिसमें वादिया की नातिन के अपहरण की बात कही गई थी। इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना कमालगंज पुलिस ने रवि पुत्र करूणा शंकर आदि दो व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 87 बीएनएस के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की।
जांच के दौरान पीड़िता के बयान के आधार पर धारा 180/183 बीएनएसएस के तहत विवेचना को आगे बढ़ाया गया और उसमें धारा 64 बीएनएस की भी बढ़ोत्तरी की गई। इसी क्रम में अभियुक्त सोनू मिश्रा का नाम प्रकाश में आया।
गिरफ्तारी व पूछताछ
मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना कमालगंज पुलिस ने अभियुक्त सोनू मिश्रा को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया तथा कहा कि वह अपनी सफाई माननीय न्यायालय में अपने अधिवक्ता के माध्यम से देगा।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 153/2025 धारा 87/64 बीएनएस, थाना कमालगंज, जनपद फतेहगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 श्री बलबीर सिंह
2. का0 जयवेन्द्र
3. का0 मोहन लाल
थाना कमालगंज पुलिस द्वारा की गई यह गिरफ्तारी न केवल कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सशक्त कदम है, बल्कि यह पुलिस की सक्रियता एवं तत्परता को भी दर्शाती है। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
