फर्रुखाबाद:भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने ग्राम कोरीखेड़ा पहुंचकर दिवंगत जीवा लाल राजपूत को दी श्रद्धांजलि।

(द दस्तक 24 न्यूज़) ‘ 20 जून 2025 भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा एवं राहुल राजपूत ने आज भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोरीखेड़ा पहुंचकर ग्राम के पूर्व प्रधानाध्यापक श्री जीवा लाल राजपूत के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

जिला अध्यक्ष ने स्वर्गीय जीवा लाल राजपूत के निवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और दुख की इस घड़ी में संवेदना प्रकट करते हुए ढांढस बंधाया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। श्री वर्मा ने कहा कि स्वर्गीय जीवा लाल राजपूत ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया और समाज के अनेक वर्गों को मार्गदर्शन प्रदान किया। उनका निधन न केवल परिवार, बल्कि पूरे ग्राम एवं क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। इस अवसर पर स्थानीय गणमान्य नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे। सभी ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मौन रखा।