फर्रुखाबाद:हत्या के वांछित दो अभियुक्त थाना अमृतपुर पुलिस द्वारा आला कत्ल (डंडा) सहित गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)19 जून 2025 थाना अमृतपुर पुलिस ने हत्या के संगीन मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के दिशा-निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह और क्षेत्राधिकारी अमृतपुर श्री अजय वर्मा के नेतृत्व में की गई।

गिरफ्तारी एसओजी, सर्विलांस और थाना अमृतपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। अभियुक्तों को एक मुखबिर की सूचना पर ग्राम उधरनपुर लीलापुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। इनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल डंडा (लकड़ी का) भी बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:

1. अक्षय कुमार पुत्र नेपाल सिंह, उम्र लगभग 45 वर्ष

2. सवी उर्फ स्वदेश पुत्र अछही उर्फ अक्षय, उम्र लगभग 26 वर्ष

(दोनों निवासी – ग्राम उधरनपुर लीलापुर, थाना अमृतपुर, जनपद फर्रुखाबाद)

घटना का संक्षिप्त विवरण:

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 जून 2025 को थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम गूजरपुर गहलवार निवासी श्रीमती ओमवती पत्नी स्व. कप्तान सिंह द्वारा तहरीर दी गई कि उनके पति कप्तान सिंह उर्फ कवितान सिंह की रात के समय डंडे से सिर और चेहरे पर वार कर हत्या कर दी गई। इस पर थाना अमृतपुर में मु0अ0सं0-80/2025, धारा 103(2)/3(5)/238 बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

पूछताछ में अभियुक्तों ने किया खुलासा:

अभियुक्तों ने बताया कि उनके पूर्वजों ने मृतक कप्तान सिंह के परिवार को लगभग 60-65 वर्ष पूर्व गांव में बसने के लिए जमीन दी थी। मृतक की कोई संतान न होने के कारण उन्होंने वह जमीन वापस मांगी। लेकिन मृतक ने जमीन अपनी गोद ली हुई पुत्री वैजयन्ती को देने की बात कही और दीवानी न्यायालय में मुकदमा दायर कर दिया। इसी विवाद के चलते रात्रि में अभियुक्तों ने कप्तान सिंह पर डंडों से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

बरामदगी:

हत्या में प्रयुक्त एक अदद लकड़ी का डंडा

अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास:

अक्षय कुमार व सवी उर्फ स्वदेश दोनों के विरुद्ध मु0अ0सं0-80/2025, धारा 103(2)/3(5)/238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:

थाना अमृतपुर टीम:थानाध्यक्ष मोनू शाक्य,उप निरीक्षक कल्लू सिंह,महिला कांस्टेबल रचना सिंह,कांस्टेबल विकास भाटी

एसओजी टीम:

प्रभारी –उप निरीक्षक सचिन चौधरी, उ0नि0 राजेश राय, हे0का0 चन्द्रशेखर, करन यादव, बलवीर सिंह, का0 धर्मेन्द्र, सौरभ धीमान, विकाश चन्द्र, दिव्यांशु, विनोद कुमार, आ0चा0 सूरज सिंह

सर्विलांस टीम:

प्रभारी –उप निरीक्षक दीपक सिंह भाटी,हे0का0 अनुराग कुमार, सचेन्द्र सिंह, संदीप राव, का0 राहुल शर्मा

फर्रुखाबाद पुलिस की इस तत्पर और सटीक कार्रवाई से जिले में कानून व्यवस्था को लेकर आम जनता में विश्वास और अपराधियों में भय का माहौल कायम हुआ है।