गोला गोकर्णनाथ – 11वें अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह के अन्तर्गत बृहस्पतिवार को इंडियन लाइब्रेरी पर मास्टर योग ट्रेनर शशिकांत दीक्षित ने संस्थान के छात्रों को वाई ब्रेक योग प्रोटोकॉल के अभ्यास के साथ योग गोष्ठी का आयोजन किया गया।ट्रेनर शशिकांत दीक्षित द्वारा छात्रों को स्मृति एकाग्रता बढ़ाने के लिए लाभदाई योगासन प्राणायाम मुद्राओं की जानकारी प्रदान की गई व छात्रों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए बताया कि जब हमारी पृथ्वी और इसका पर्यावरण स्वच्छ रहेगा तभी हमारा स्वास्थ्य निरोग एवं उत्कृष्ट होगा हम सब मिलकर प्रयास करें कि व्यक्तिगत स्वास्थ्य के साथ पृथ्वी और इसका पर्यावरण भी प्रदूषण से मुक्त रहकर स्वस्थ हो आदि जानकारियां छात्रों को प्रदान की। इस अवसर पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉक्टर हरबंस कुमार,जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुरेंद्र कुमार,प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ डालचंद एवं नोडल अधिकारी डॉ आराधना सिंह एवं इंडियन लाइब्रेरी संचालक आयुष शुक्ला की गरिमामई उपस्थिति रही।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता
