पीलीभीत : भाजपा विधायक के पुत्र ऋतुराज पासवान ने सुनी जनता की समस्याएं

पूरनपुर। भाजपा विधायक बाबू राम पासवान के पुत्र ऋतुराज पासवान ने अपनी विधानसभा क्षेत्र के चतीपुर व नजीरगंज में पहुंच कर ग्रामीणों की जनसमस्याएं सुनकर विभागीय अधिकारियों को उनके निस्तारण के लिए कहा।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। विधायक पुत्र ने जनता से संवाद किया और उनकी विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना। मौके पर ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निस्तारण करने के लिए कहा, ताकि लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके। ऋतुराज पासवान लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं और जनता के बीच सक्रिय रहकर उनकी परेशानियों को समझने व निवारण का प्रयास कर रहे हैं। उनके इस जनसंपर्क अभियान को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह देखा गया। वही भाजपा नेता ने कहा 20 जून को केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद क्षेत्र में भ्रमण कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम में लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सोनपाल गौतम, पूर्व प्रधान बृजेश कुमार, राम प्रताप कोटेदार, भगवान दीन, रामकुमार, श्रीपाल, रामकेशन वर्मा, ग्राम प्रधान राजेश राठौर, हंस राम राठौर, श्रेय सिंह, मानस शुक्ला सहित विभिन्न विभिन्न लोग उपस्थित रहे।