पीलीभीत : टेंपो पलटने से एक दर्जन से अधिक लोग घायल

पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव जेठापुर कला की रहने वाली मालती, राम बेटी, रूबी, प्रेमलता, माया, सेजल, पूनम व पूनम की बहन लीलावती, राजीव और छोटी सहित लगभग टेंपो में 15 लोग सवार थे। मंगलवार शाम को धान की रोपाई कर सभी लोग कढैर चौरा से टेंपो में सवार होकर घर बापस जेठापुर कला लौट रहे थे। तभी अनियंत्रित होकर टेंपो हाइवे पर पलट गया। टेंपो में सवार सभी लोग घायल हो गए। जिसमें राजीव पुत्र राजपाल गंभीर रूप से घायल हो गया जिससे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उपचार के बाद राजीव को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।