पूरनपुर /पीलीभीत: सहकार भारती पीलीभीत इकाई के तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन मुनेंद्र पाल सागर जिला पैक्स प्रमुख पीलीभीत की अध्यक्षता में हुआ जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश के महामंत्री अरविंद दुबे,विशिष्ट अतिथि विभाग संयोजक बरेली दिग्विजय सिंह रहे।कार्यक्रम का केंद्र बिंदु सहकार से समृद्धि संवाद संगोष्ठी रहा जिसमें मुख्य अतिथि के द्वारा यह बताया गया कि कैसे सहकारिता से हम स्वाबलंबी बनकर लघु उद्योगों का संचालन कर सकते है और साथ ही साथ यह बताया कि सहकारिता की लड़ाई हम तक जारी रखेंगे जब तक केंद्र के द्वारा सहकारिता एक्ट बन नहीं जाता और इस लड़ाई को सहकार भारती संगठन के द्वारा हम लोगों के घर घर जाकर और उग्र बनाएंगे।मुख्य अतिथि के द्वारा मुनेंद्र पाल सागर की घोषणा जिला अध्यक्ष के रूप में हुई तथा कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रदीप शर्मा एवं जिला संगठन प्रमुख संतोष सिंह राठौर ने किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ स्वयं सेवी एवं पूर्व नगर संचालक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कैलाश गुप्ता,नगर सह कारबा वीर पाल गंगवार,दी. किसान सहकारी चीनी मिल जनरल मैनेजर त्रिवेणी पाल,निवर्तमान जिलाध्यक्ष हरि राम गौतम,जिला संगठन प्रमुख संतोष सिंह राठौर,जिला विधि प्रमुख नत्थू लाल पांडे,जिला डीसीबी प्रमुख एड.त्रिभुवन शर्मा,जिला उपाध्यक्ष नवनीत मिश्रा,जिला महिला प्रमुख संगीता सिंघल,जिला सह महिला प्रमुख पूनम जायसवाल,जिला कोषाध्यक्ष राम अवतार गौतम,जिला मंत्री शेर सिंह यादव,मनोज शर्मा,प्रवीण शर्मा,उमाशंकर कोहली,राम गोपाल,कुशाग्र गंगवार,अरविंद वर्मा,शिवम् सागर आदि मातृ शक्ति और सहकार बंधु उपस्थित रहे।
पीलीभीत:मुनेंद्र पाल सागर बने जिला अध्यक्ष लोग दे रहे बधा
