पीलीभीत: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आई0जी0आर0एस0 की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न।

पीलीभीत /जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने एवं फीडबैक में सुधार लाये जाने से सम्बन्धित समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान उन्होंने बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान आंगनबाडी नियुक्ति, आयुष्मान कार्ड, झोला छाप डाक्टर के खिलाफ कार्यवाही, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, विकासखण्ड स्तर, विद्युत, नगर पालिका की जन्म प्रमाण पत्र, तहसील स्तर लम्बित प्रकरणो, सड़क निर्माण, बैंक, वन विभाग एवं खनन सहित आदि विभागों के लम्बित शिकायतों का संज्ञान लिया गया। उन्होंने समस्त सम्बन्धित विभागाध्यक्षों को निर्देश दिये पोर्टल पर जन शिकायतों को गुणवत्तापरक निस्तारण किया जाये।
उन्होंने ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एवं जनसामान्य के शिकायतों के निस्तारण के प्रति उनकी संतुष्टि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति नहीं आनी चाहिये कि निस्तारण की गुणवत्ता खराब होने के कारण उच्च स्तर से शिकायतें पुनः वापस आ जाये। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारीगण आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करके रिपोर्ट को पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। उन्होंने ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण प्रक्रिया के दौरान शिकायतकर्ता का पक्ष भी अवश्य सुना जाए और सदंर्भो के निस्तारण का परिणाम से भी शिकायतकर्ता को अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद के प्रकरणों अथवा भूमि की पैमाईश के प्रकरणों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर शीघ्र निस्तारण कराया जाये एवं इसके वाद ही आख्या अपलोड करें। उन्होंने कहा कि प्राप्त सन्दर्भों/प्रकरणों में स्थलीय निरीक्षण किया जाय, निस्तारण के समय 02 निष्पक्ष गवाहों के बयान, नाम, पता व मोवाइल नम्बर, फोटोग्राफ के साथ निस्तारण आख्या अपलोड की जाये। जनसुनवाई में प्राप्त हो रहे सन्दर्भों को मिशन मोड में निस्तारित किया जाये एवं बिना कारण संदर्भों को लम्बित रखने वाले तथा गलत निस्तारण करने वाले अधिकारियों के विरूद्व आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
उन्होंने कहा कि सम्बन्धित शिकायत की जांच हेतु अधिकारी मौके पर जाने से पूर्व शिकायत से सम्बन्धित सभी पक्षों को अवश्य अवगत करा दें, जिससे निस्तारण संतोषजनक हो सके। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी प्रतिदिन अनिवार्य रुप से आई0जी0आर0एस0 पोर्टल को देखें तथा शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करते हुये अनिवार्य रूप पर से पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि टीम के माध्यम प्रतिदिन 10 निस्तारित शिकायतों का शिकायतकर्ताओं से निस्तारण संतुष्ट/असंतुष्ट होने का फीडबैक लिया जायेगा।
बैठक में अपर जिलाधिकारी ऋतु पूनिया, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार, समस्त खण्ड विकास अधिकारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।