फर्रुखाबाद:औषधि प्रशासन की कार्रवाई और मदिरा विक्रय पर सख्ती को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)16 जून 2025 आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में एनकॉर्ड समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जनपद में औषधियों की गुणवत्ता और मदिरा के अवैध व्यापार पर सख्त निगरानी बनाए रखना रहा।

औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जनपद के 42 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, जिनमें से 43 औषधियों के नमूने संग्रहीत किए गए हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नमूना संग्रहण की यह प्रक्रिया निरंतर और प्रभावी ढंग से जारी रहे, ताकि मिलावटी या मानकविहीन औषधियों की बिक्री पर रोक लगाई जा सके।

इसके साथ ही, उन्होंने जनपद में मदिरा के अवैध विक्रय स्थलों की पहचान कर उन्हें तत्काल प्रभाव से बंद कराने के निर्देश भी दिए। बैठक में सभी संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे और उन्हें अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में जनपद में नशीली दवाओं एवं अवैध शराब के विरुद्ध चल रहे अभियानों की समीक्षा की गई और उसे और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।