प्रदेश स्तरीय शिक्षा कार्यक्रम के दौरान राज्य अनुसंधान एवं प्राशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा प्रकाशित मॉड्यूल अनुरूपण को माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा बेसिक शिक्षा , माध्यमिक शिक्षा व डाइट हेतु कक्षा शिक्षक को बेहतर करने के लिए विमोचन किया ।
जिसमें पूरे प्रदेश से उत्कृष्ट 37 पाठ योजनाओं का चयन कर उनका सभी मानकों पर गुणवत्ता परखने के बाद प्रकाशन करवाया गया है । मुख्य संरक्षक कंचन वर्मा महानिदेशक बेसिक / माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश लखनऊ व गणेश कुमार निदेशक बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश लखनऊ ने इसका प्रकाशन कक्षा शिक्षक में प्रयोग कर शिक्षा पद्धति में नवीनता और आधुनिकता लाने के उद्देश्य से कराया है ।
प्रदेश स्तर पर आदर्श पाठ योजना के संकलन के मॉड्यूल अनुपूरक में संकलन में पूरे प्रदेश से मात्र 37 पाठ योजना चयनित व प्रकाशित की गई है । जिसमें आदर्श पाठ योजना गणित में प्रतिशतता के विषय वस्तु हेतु महेंद्र प्रताप सिंह सहायक अध्यापक , कम्पोजिट विद्यालय नाहिली की पाठ योजना चयनित व प्रकाशित हुई है ।
प्रदेश स्तर पर आदर्श पाठ योजनाओं की छः प्रतियोगिता हो चुकी है । महेंद्र प्रताप सिंह को पंचम पाठ योजना में प्रदेश स्तर पर निदेशक बेसिक शिक्षा द्वारा पूर्व में सम्मानित भी किया जा चुका है । अब तक कि हुई सभी प्रतियोगिताओं में से भी अति उत्कृष्ट पाठ योजना का प्रकाशन इस मॉड्यूल में किया गया है ।
मैनपुरी जनपद से एकमात्र महेंद्र प्रताप सिंह की आदर्श पाठ योजना का चयन व प्रकाशन इसमें किया गया है । जो कि इस मॉड्यूल में क्रम संख्या 10 पर प्रकाशित है ।
महेंद्र प्रताप सिंह राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक है , अपने विद्यालय की टीम के साथ व सहयोग से मात्र 2 बार में 22 बच्चों का चयन राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में चयन करवा चुके हैं ।
इस मॉड्यूल में प्रदेश स्तर पर पाठ योजना के प्रकाशन हेतु डाइट प्राचार्य व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बधाई दी है ।
