जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने विकास खण्ड मरौरी के अन्तर्गत गौ संरक्षण केन्द्र न्यूरिया हुसैनपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निराश्रित गोवंशों हेतु भूसा, पीने योग्य पानी, हरा चारा, साफ-सफाई व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अवगत कराया गया कि गौशाला में 186 निराश्रित गौवंशों को आश्रित किया गया है। जिलाधिकारी ने नियमित गौवंशों की देखरेख हेतु निर्देशित किया। इसके साथ ही उन्होंने गोवंशों के ईयर टेगिंग व कृत्रिम गर्भाधान के सम्बन्ध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भूसे की उपलब्धता के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान सम्बन्धित द्वारा अवगत कराया कि गौशाला में गौवंशों हेतु पर्याप्त मात्रा में भूसा, हरा चारा व चोकर उपलब्ध हैं। गर्मी के दृष्टिगत उन्होंने गौवंशों हेतु पानी पेयजल व्यवस्था देखी। इसके साथ ही उन्होंने गौवंशों को केला, गुड खिलाई। इस दौरान जिलाधिकारी ने गौशाला की साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान केयरटेकर व चौकीदार उपस्थित पाए गए। इस दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सहित अन्य उपस्थित रहे।
पीलीभीत : जिलाधिकारी ने गौ संरक्षण केन्द्र न्यूरिया हुसैनपुर का किया औचक निरीक्षण।
