कासगंज : विश्व कछुआ दिवस के अवसर पर संयुक्त रूप से सिढपुरा ब्लॉक में कछुआ संरक्षण पर किसान  गोष्ठी आयोजन  किया गया 

  विश्व कछुआ दिवस के अवसर पर विश्व प्रकृति निधि भारत डब्लू डब्लू एफ- इंडिया एवं जिला गंगा समिति, वन विभाग, संयुक्त रूप से सिढपुरा ब्लॉक में कछुआ संरक्षण पर किसान  गोष्ठी आयोजन  किया गया  जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे खण्ड विकास अधिकारी सिढपुरा,एवम् कृषि वैज्ञानिक  क्षेत्राधिकारी  वन विभाग. जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे, जेआरएफ जिला पर्यावरण समति एवं सीनियर परियोजना अधिकारी विश्व प्रकृति निधि भारत कार्यक्रम के रूप् मे सम्मिलित रहें हिमांशु शर्मा सीनियर परियोजना अधिकारी ने कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य कछुआ संरक्षण   एवम जल्  संरक्षण  पर  प्रकाश डालते हुए शुभारम्भ किया उपस्थित सभी अथितिगणों ने  प्रकाश डाला। सुजीत कुमार जिला परियोजना अधिकारी जिला गंगा समिति द्वारा गंगा नदी के संरक्षण में कछुओं का योगदान तथा नदियों को संरक्षित करने के लिए किसानों और गंगा मित्रो को जागरूक किया। जिसमें मोहनपुर नहर कमांड के किसान व महिला किसानों ने वेटलेैंड मित्र बनकर  जो कि आज विश्व कछुआ दिवस के अवसर पर अपने वेटलैंड मित्र बनकर कछुआ संरक्षण की शपथ ली इस अवसर पर डब्लू डब्लू एफ- इंडिया की समस्त टीम व वन विभाग की टीम उपस्थित रही।

Leave a Comment