जौनपुर :प्राकृतिक खेती के लिये 6875 कृषको का बना 55 क्लस्टर

जौनपुर :प्राकृतिक खेती के लिये 6875 कृषको का बना 55 क्लस्टर

             उप कृषि निदेशक हिमांशु पांडेय ने अवगत कराया है कि कृषि विभाग, जौनपुर गोमती नदी के किनारो के ग्रामों के कृषकों को प्राकृतिक खेती से जोड़ कर उनकी आय बढ़ाने एवं नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने की तैयारी में जुट गया है।
            नेशनल मिशन फॉर नेचुरल फार्मिंग के लिये कृषि विभाग द्वारा खरीफ सत्र से अभियान के तहत 10 विकास खण्डों में 6875 कृषको का 55 क्लस्टर तैयार किया गया है। उन्हे प्रशिक्षण एवं संसाधन विभाग द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा। भारतीय प्राकृतिक कृषि पद्धति के सफल कियान्यवन के लिये नेचुरल फार्मिंग के इनपुट के उत्पाद एवं आपूर्ति हेतु जैव इनपुट संसाधन केन्द्र (बी०आर०सी०) का चयन जिला स्तरीय गठित कमेटी द्वारा किया जायेगा।
           जिसके लिये इच्छुक जैव इनपुट संसाधन केन्द्र (बी०आर०सी०) अपना आवेदन 05 जून तक उप कृषि निदेशक कार्यालय, जौनपुर को उपलब्ध कराये, ताकि जिला स्तरीय निगरानी समिति द्वारा बी०आर०सी० का चयन कराकर क्लस्टर में शामिल कृषको को प्राकृतिक खेती से सम्बन्धित आवश्यक संसाधनों को उपलब्ध कराते हुये मिशन मोड में प्राकृतिक खेती का कियान्वयन कराया जा सकें।

Leave a Comment