गोला गोकर्णनाथ – कल दिनांक 21 मई को संचार क्रांति के दूत पंचायत राज व्यवस्था के महानायक नौजवानों की धड़कन पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर जनपद लखीमपुर खीरी में ब्लॉकों से लेकर नगरों तक विधानसभाओं से लेकर जिला मुख्यालय तक लगभग एक दर्जन से ज्यादा ग्राम पंचायतों में श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन हुआ जिसमें सभी वक्ताओं ने एक स्वर से स्वर्गीय राजीव गांधी जी के द्वारा लागू की गई योजनाओं का बखान किया और कहा आज जो भारत में संचार क्रांति एवं पंचायती व्यवस्था दिखाई दे रही है यह सब पूर्व प्रधानमंत्री जी की देन है। जब तक हिंदुस्तान रहेगा राजीव गांधी जी का बलिदान याद रहेगा। इसी कड़ी में आज कांग्रेस पार्टी के कैंप कार्यालय गोला भारत भूषण कॉलोनी पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर जोरदार नारेबाजी कर स्वर्गीय राजीव गांधी के द्वारा लागू की गई योजनाओं का बखान किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री प्रहलाद पटेल,कांग्रेस जिला प्रवक्ता अमित गुप्ता,प्रेम वर्मा,मतीन शाह,सुधीर शुक्ला,रामकुमार वर्मा व कई कांग्रेसीजन उपस्थित रहे।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता
