गेहू क्रय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लखीमपुर खीरी के 10 क्रय केंद्र प्रभारियों को DM दुर्गा शक्ति नागपाल ने ADM संजय कुमार सिंह संग किया सम्मानित रबी विपणन वर्ष 2025- 2026 के अंतर्गत गेहूं क्रय कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 क्रय केदो के अधिकारियों व कर्मचारियों को शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने एडीएम संजय कुमार सिंह की उपस्थिति में चयनित अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि जिले के समर्पित क्रय केंद्र प्रभारी और उनकी टीम ने किसानों के हित में उल्लेखनीय कार्य किया है उन्होंने कहा कि पारदर्शिता, समयबद्धता और किसान हितैषी कार्यों ने दिलाया है प्रदेश में दूसरा स्थान।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता