भारतीय किसान यूनियन भानु की ब्लॉक स्तरीय मासिक पंचायत तहसील अध्यक्ष नन्द किशोर राठौर की अध्यक्षता में ब्लॉक ललौरी खेड़ा में संपन्न हुई पंचायत को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष नंदकिशोर राठौर ने कहा की हाल में हुई पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर भारतीय किसान यूनियन भानू ने ललौरी खेड़ा मे शोक व्यक्त किया आप मृतक आत्मा को भगवान शांति प्रदान करें और और उनके परिवार को असहनीय पीड़ा सहन करने की परिवार को शक्ति प्रदान करें सरकार से गुजारिश की है कि उन्हें आर्थिक सहायता उनके परिवार को दी जाए तथा कहा की ब्लॉक ललौरी खेड़ा की सभी ग्राम पंचायत में आवारा पशुओं का आतंक है, पंचायत को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष सुखलाल गंगवार ने कहा के पूर्व में दिए हुए ज्ञापनों पर संतोषजनक कार्यवाही न होने से संगठन में रोष व्याप्त है। वहीं पात्र परिवारों को मुख्यमंत्री आवास दिलवाया जाएं पंचायत को संबोधित करते हुए ब्लॉक महामंत्री कुंज बिहारी गंगवार ने कहा भारत देश में संविधान एक है तो शिक्षा नीति भी एक ही होना चाहिए दोहरी शिक्षा नीति का भारतीय किसान यूनियन भानू विरोध करती है।प्राइवेट शिक्षा प्रणाली से गरीब परिवारों को हो रहा है काफी बड़ा नुकसान पंचायत को संबोधित करते हुए विक्रम पासवान ने कहा की किसानों को फ्री बोरिंग योजना को विकासखंड द्वारा लाभ दिलाया जाए पंचायत को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष बाबू राम वर्मा ने कहा बरसात के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए नदी और नालों की सफाई जेसीबी द्वारा किया जाए ताकि क्षेत्र को बाढ़ का सामना न करना पड़े पानी आराम से निकल जाए,पंचायत में उपस्थित तहसील अध्यक्ष अमरिया रामगोपाल प्रजापति, तहसील मंत्री निर्मल स्वरूप मौर्य, तहसील प्रचार मंत्री सतीश गंगवार,ब्लॉक महामंत्री कुंज बिहारी,सीताराम, तेजपाल,विक्रम पासवान,सेवाराम पासवान,सोहनलाल पासवान,रामचंद्र राजपूत, राम प्रसाद,ओमप्रकाश राजपूत, जिला उपाध्यक्ष पीलीभीत जगदीश प्रसाद,पप्पू लाल,केतकी देवी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी पंचायत में उपस्थित रहे।
पीलीभीत : भारतीय किसान यूनियन भानू की ब्लॉक स्तरीय मासिक पंचायत ललौरी खेड़ा में संपन्न हुई
