फर्रुखाबाद:उच्च प्राथमिक विद्यालय बरौन का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अप्रैल 2025 को जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालय हेतु चयनित उच्च प्राथमिक विद्यालय बरौन विकास खण्ड बढ़पुर का निरीक्षण किया गया, जिसमें विद्यालय का उच्चीकरण करते हुये विद्यालय में एक कक्ष, दिव्यांग शौचालय आदि का निर्माण होना है, जिलाधिकारी द्वारा भूमि की उपलब्धता की जांच की गयी। निरीक्षण के दौरान बच्चों से सामान्य जानकारी की जांच हेतु प्रश्न पूछे गये जिनका बच्चों द्वारा संतोषजनक उत्तर दिया गया। इसके उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय के नवीन निर्माण हेतु ग्राम दुर्गापुर विकास खण्ड कमालगंज में चयनित स्थल में का निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा यथाशीघ्र निर्माण कार्य प्रारम्भ कराये जाने के निर्देश प्रदान किये गये। प्रा०वि० दुर्गापुर विकास खण्ड कमालगंज में शैक्षणिक स्तर अत्यन्त ही न्यून, विद्यालय में साफ-सफाई निःतान्त अभाव पाया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा शिक्षकों को नियमित रूप से विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य कराये जाने के निर्देश दिये गये।