फर्रुखाबाद:संचारी रोग नियंतण अभियान को सफल बनाने हेतु जिला टास्क फोर्स की बैठक सीडीओ की अध्यक्षता में आयोजित।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)21 अप्रैल 2025 संचारी रोग नियंतण अभियान को सफल बनाने हेतु जिला टास्क फोर्स की बैठक मुख्य विकास अधिकारी अर‌विन्द्र कुमार मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।

      मुख्य विकास अधिकारी ने शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया। जनपद के तालाबों को पानी से भरने हेतु निर्देशित किया ताकि पशु-पक्षी व्यासे न रहें। सभी लोग सफाई हेतु सचेत रहे। जनपद के नाले व नालियां साफ करा लें। सफाई वर्षा से पूर्व ही सुनिश्चित कर लें। सिल्ट को सड़क पर पड़ा न रहने दें। अभियान तभी सफल होगा, जब हम प्रतिदिन अभियान को सफल बनाने हेतु कार्य करेंगे। निवास व कार्यस्थिल के आस पास की झाड़ियां साफ करा ले इकट्‌ठा न होने दे ताकि गंदा जल में मच्छर न पनपे। DPRO कार्यों में आधुनिक मानदण्ड अपनाएं। सभी नव निर्माण कार्यों में यदि हम स्वच्छ रहेगे स्वस्थ रहेंगे व अपना 70% घन बचा पायेंगे, जो हम बीमारी पर खर्च कर देते हैं।

बैठक में अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति आदि संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment