फर्रुखाबाद:मेजर एसडी सिंह यूनिवर्सिटी में प्राचार्य की अध्यक्षता में एक राष्ट्र एक चुनाव संगोष्ठी का आयोजन हुआ।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अप्रैल 2025 दिन बुधवार को कमालगंज रोड स्थित मेजर एसडी सिंह यूनिवर्सिटी में प्राचार्य राजपाल सुमन की अध्यक्षता में एक राष्ट्र एक चुनाव संगोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा एवं पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा भारत का लोकतंत्र दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है जहां पर जनमत के आधार पर जनप्रतिनिधि निर्वाचित होते हैं लेकिन आजादी के बाद देश में समय-समय पर विभिन्न चुनाव होते हैं जिसके कारण समय की बर्बादी और अत्यधिक पैसा खर्च होता है जिसके कारण देश की विकास की गति धीमी पड़ जाती है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की पहल पर एक राष्ट्र एक चुनाव की बात की गई है इस महत्वपूर्ण विषय पर प्रत्येक वर्ग तक यह बात पहुंचानी है कि देश एक राष्ट्र और एक चुनाव की तरफ आगे बढ़े इसकी महत्वता के बारे में भी विस्तार से चर्चा के लिए गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए एक राष्ट्र एक चुनाव मॉडल अति आवश्यक है। भारत के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए इस महत्वपूर्ण निर्णय पर सभी से चर्चा आवश्यक है। यह महत्वपूर्ण विषय किसी पार्टी और व्यक्ति विशेष का नहीं है बल्कि यह एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण की एक पहल है। एक साथ चुनाव से भारत के विकास की गति तेजी के साथ बढ़ेगी।

 पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा देश में समय-समय पर छोटे और बड़े चुनाव होते हैं जिसके कारण देश के आर्थिक संसाधनों पर भारी बोझ पड़ता है। जब देश में एक साथ चुनाव होंगे तो इसे राजनीतिक स्थिरता बढ़ेगी और प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी। भारतीय लोकतंत्र की एक विशिष्ट पहचान है कि जहां पर जनमत के आधार पर फैसले होते हैं। पूर्व की कांग्रेस सरकार ने कभी भी इस महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करना उचित नहीं समझा बल्कि यह विषय राजनीतिक महत्वाकांक्षा की बलि चढ़ गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक अच्छी पहल के साथ इस विषय पर सार्थक चर्चा के लिए हर वर्ग के बीच जाने का आवाहन किया है। एक राष्ट्र एक चुनाव भारत के लिए मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य राजपाल सुमन ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह एक अच्छी पहल है इस महत्वपूर्ण विषय पर निर्णय होगा तो भारत मजबूत राष्ट्र के रूप में उभरेगा और आर्थिक रूप से भी वह मजबूत बनेगा। इस गोष्ठी का संचालन जिला मंत्री अभिषेक बाथम ने किया इस अवसर पर जिला मंत्री धर्मेंद्र राजपूत जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा कृष्ण मुरारी राजपूत कमालगंज मंडल अध्यक्ष राजेश वर्मा मंडल महामंत्री पंकज पाल बबलू राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment