फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अप्रैल 2025 को जनपद के कायमगंज बाईपास रोड स्थित आरपी गेस्ट हाउस में तथागत संभ्रांत नागरिक सामाजिक संगठन की मासिक समीक्षा बैठक बुद्ध वंदना से शुरू की गई। बैठक में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं समाज के बुद्धिजीवी लोगों से लेकर युवा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और अपने विचार ब्यक्ति किये।
★अशोक मौर्य ने वादा किया कि समाज के छात्रों की मुफ्त कोचिंग के लिए स्थान व सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे।
★राजवीर शाक्य एडवोकेट ने भगवान बुद्ध का नारा लगवाते हुए कहा कहा कि संगठन के लोगों ने पिछले माह सजातीय सम्मेलन कराकर बहुत अच्छा प्रयास किया है।
★कैप्टन प्रभात शाक्य ने संगठन के कार्यों की कमी को देखकर दूर करने की सलाह दी।
★नरेंद्र शाक्य जिला पंचायत सदस्य ने बताया कि वह अपने कॉलेज में गरीब व अनाथ असहाय छात्रों को मुफ्त में शिक्षा दिलाते हैं।
★भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भगवान बुद्ध व सम्राट अशोक जैसा आज तक कोई नहीं हुआ है और न ही भविष्य में होगा।
★शिव कुमार शाक्य शिक्षक ने कहा कि संगठन के प्रचार के दौरान समाज के लोगों में जागरूकता देखने को मिली।
★महिला सभा की जिलाध्यक्ष श्रीमती सुमन शाक्य ने संगठित होकर आगे बढ़ाने की सलाह दी। उन्होंने महिलाओं को पूजा पाठ की बजाय अच्छे कार्य करने को कहा।
★अंकित शाक्य एडवोकेट ने सर झुकाकर समाज के लोगों का आशीर्वाद लेते हुए भगवान बुद्ध को घर-घर पहुंच जाने की सलाह दी।
★यादव सिंह शाक्य एडवोकेट ने शाक्य कुशवाहा मौर्य सैनी समाज के सम्मेलन एवं सम्राट अशोक जयंती पर शोभायात्रा निकालने वाले संगठन के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि वह लोग अपने को गर्व महसूस करें।
★जितिन शाक्य ने समाज की सेवा करने एवं करवाए जाने को कहा।
★मुकेश शाक्य मास्टर ने कहा कि मतदान के दिन समाज के लोग अपने-अपने प्रत्याशी को वोट देकर गड़बड़ी करते हैं जिसके कारण संगठन टूट जाते हैं।
★डॉ शिवरतन सिंह ने कहा कि संगठन चलता रहे सभी लोग संगठन का सहयोग करें।
★पुष्पराज सिंह ने बौद्ध धर्म को गहराई से जानने के लिए अनिवार्य रूप से विपश्यना करने की सलाह दी।
★जितेंद्र सिंह शाक्य एडवोकेट ने कहा कि समाज को संगठित होकर राजनीति में सक्रिय होना चाहिए।
★रिटायर्ड एडिओ अवधेश सिंह ने संगठन को चंदा देने चंदा देकर सहयोग करने को कहा।
★आंचल प्रताप सिंह एडवोकेट ने बताया कि पांच युवकों ने ही मेहनत करके अशोक जयंती पर शोभायात्रा निकाली है।
★शेर सिंह शाक्य ने कहा कि सभी लोगों को समाज के लोगों का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने जरूरत पड़ने पर समाज के लोगों को समिति के द्वारा खाद उपलब्ध कराने का वादा किया।
★राम रईस कुशवाहा ने सुझाव दिया की ब्लाक स्तर पर भी बैठकें होनी चाहिए।
★शिवकुमार शाक्य ने संगठन के क्रियाकलापों की जानकारी देते हुए कहा कि समाज को सहयोग करने में अधिवक्ताओं की व नई दिशा देने में अध्यापकों की बहुत बड़ी भूमिका है। जिनको संगठन से अधिक से अधिक संख्या में जोड़ा जाएगा। श्री शाक्य बैठक की शुरुआत में ही व्यक्तिगत, जाति विशेष, धर्म विशेष एवं पार्टी विशेष की बात न करने की सलाह दी।
★सुरेंद्र सिंह शाक्य ने सदस्यता फार्म भरवाकर पदाधिकारियों के परिचय पत्र बनाये।
संगठन के बैठक की अध्यक्षता कवि बेचेलाल शाक्य बेचैन एवं संचालन कृपाशंकर शाक्य ने किया।
समीक्षा बैठक में संगठन के जिला महासचिव रामवीर सिंह, जयपाल शाक्य, जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामौतार शाक्य, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय सिंह शाक्य, ब्लॉक कायमगंज के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान प्रदीप शाक्य, लालाराम शाक्य, कृष्ण पाल शाक्य, आरपी गेस्ट हाउस वाले संतोष कुमार शाक्य, अखिलेश शाक्य, डॉ धर्मवीर शाक्य पत्रकार, रामवीर कुशवाहा, जन अधिकार पार्टी स्वदेश शाक्य, हेमंत कुमार शाक्य, चंद्रशेखर शाक्य, डॉ राम प्रकाश शाक्य, कमलेश शाक्य, पुष्पराज शाक्य, अचल शाक्य एडवोकेट, डॉ. शिवरतन सिंह शाक्य, टिंकू शाक्य, जयवीर शाक्य सभासद, दीपक शाक्य, यादव सिंह शाक्य, जितेंद्र शाक्य एडवोकेट, प्रमोद शाक्य, रामरहीश कुशवाहा अध्यापक, लालाराम शाक्य, मा.मुकेश शाक्य अजमतपुर, राधेश्याम शाक्य, पेशकर शाक्य, सुघर सिंह शाक्य प्रवक्ता, अर्पित शाक्य पत्रकार आदि लोग मौजूद रहे।