भारतीय जनता पार्टी भारतीय संस्कृति पर आधारित पार्टी है और विचारों से जुड़े कार्यकर्ताओं के त्याग तपस्या बलिदान के बल पर देश को नई दिशा देने का काम पार्टी ने किया है जिससे पूरे विश्व में भारत माता का मस्तक गर्व से ऊंचा हुआ है यह विचार नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल के आवास पर आयोजित सामान्य बैठक में भारत सरकार के निवर्तमान केंद्रीय ग्रहराज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने अपने संबोधन में व्यक्त किए उन्होंने कहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक जनसंघ के विचारों से प्रभावित कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी को मजबूत किया है जिसके कारण देश के अंदर भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी है सामान्य बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने कहा पूरे देश मेंभारत सरकार के गृह राज्यमंत्री ने जनपद खीरी की पहचान बनाई हैउन्होंने कहा मैंने अपने राजनीतिक जीवन में समाज सेवा को प्राथमिकता दी है और समाज सेवा से मुझे कोई अलग नहीं कर सकता पद हो या ना हो इसका प्रभाव मेरे जीवन में नहीं है मैंने सदैव नगर की जनता को अपना परिवार माना है और सुख-दुख में बराबर की भागीदारी करना मेरे जीवन की प्राथमिकता है पूर्व पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया औरमुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया
सामान्य बैठक में मंच पर नकहा ब्लाक प्रमुख पवन गुप्ता ठाकुर प्रसाद गंगवार विजय महेश्वरी डॉ. कौशल वर्मा पूर्व सांसद प्रतिनिधि दीपक तलवार अरविंद सिंह संजय मुन्ना लाल अवस्थी विजय महेश्वरी जितेंद्र त्रिपाठी उपस्थित रहे
बैठक में नगर पालिका परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. द्वारिका प्रसाद रस्तोगी, आदर्श सरस्वती बाल विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य महेंद्र वर्मा,न्यू चिल्ड्रन वेलफेयर सोसायटी के प्रांतीय अध्यक्ष आलोक तिवारी, ग्लोबल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज बर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा रामकृष्ण गुप्ता, योग शिक्षक ओम प्रकाश वर्मा,सुनील शुक्ला, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामू वर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष दीपेंद्र गुप्ता, अधिवक्ता नरेंद्र शुक्ल,सीनर वाजपेई,गौरव मिश्रा, शिवम सिंह, सुमित पांडे, गोपाल गुप्ता, अनुज सिंह,दीपक मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, संजय गुप्ता, पूर्व सैनिक कृष्ण गोपाल त्रिवेदी मिथिलेश अवस्थी राजेश्वर सिंह, विनोद स्वर्णकार, संदीप अवस्थी, मयंक दीक्षित, उत्कर्ष बाजपेई, सुधीर अवस्थी, मनोज मिश्रा सहित मंजू भारद्वाज, शकुंतल राजपूत, उर्मिला गुप्ता, रजनीश सिन्हा, अंजुम बारसी भारी संख्या मे मातृशक्ति, नगर के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे
बैठक का सफल संचालन मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया।।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता