फर्रुखाबाद:भाजपा की स्थापना एवं उसके संगठनात्मक विस्तार पर आयोजित प्रदर्शनी के अवलोकन का कार्यक्रम संपन्न।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अप्रैल 2025 दिन मंगलवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की अध्यक्षता में भाजपा की स्थापना एवं उसके संगठनात्मक विस्तार पर आयोजित प्रदर्शनी के अवलोकन का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत एवं अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसके उपरांत सदर विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि प्रबुद्ध वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनिल मिश्रा ने सक्रिय कार्यकर्ताओं को संबोधित किया एवं भाजपा की स्थापना से लेकर उसके विस्तार पर विस्तृत चर्चा की।

  सक्रिय कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रबुद्ध वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनिल मिश्रा ने कहा भाजपा को बने हुए 45 वर्ष पूर्ण हुए हैं देश में छह बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी जिसमें तीन बार भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में बनी एवं तीन बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में बीजेपी की सरकार चल रही है भाजपा ने भारतीय राजनीति में एक नए युग का आगाज किया है जहां एक और परिवारवाद वंशवाद और तुष्टिकरण की राजनीति का बोलबाला था ऐसे समय में 1980 में बनी भाजपा ने विकासवादी और राष्ट्रवादी सोच के साथ देश का नेतृत्व करने का प्रण लिया। कांग्रेस की गलत विचारधारा जिसके कारण देश निरंतर पिछड़ा जा रहा था 1975 में लगाया गया इंदिरा गांधी के द्वारा आपातकाल जिसने भारतीय लोकतंत्र का गला घोट दिया ऐसे समय में भाजपा के महापुरुष पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेई जैसे लोगों ने संघर्ष करते हुए तानाशाही के खिलाफ बिगुल बजाने का कार्य किया वर्तमान समय में भाजपा का संगठन गांव-गांव में स्थापित है अब भाजपा गांव गरीब किसान महिला नौजवान और दलित हर वर्ग की पार्टी बन गई है। भाजपा विकासवाद और सुशासन की राजनीति करती है जातिवाद और धर्म की राजनीति भारतीय जनता पार्टी नहीं करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 वर्षों की सरकार ने गरीब कल्याण एवं अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर ऐतिहासिक फैसले लेने के लिए भी ज्यादा तेरी नहीं की। धारा 370 तीन तलाक राम मंदिर निर्माण और वक्फ संशोधन विधेयक जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर फैसले लिए गए। भाजपा का संगठन विश्व का सबसे बड़ा संगठन है जहां कार्यकर्ता अनुशासित होकर संगठन के विस्तार के लिए कार्य करता है।

  पूर्व राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर मिथिलेश अग्रवाल ने कहा भाजपा एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक समृद्ध और शक्तिशाली राष्ट्र बनाने के लिए कृत संकल्पित है भाजपा संगठन का कोई भी कार्यकर्ता कभी भी किसी भी बड़े दायित्व का निर्वहन कर सकता है महिलाओं को 33% आरक्षण देकर महिला सशक्तिकरण का एक उत्तम उदाहरण पेश किया है। भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा भाजपा का संगठन सर्वव्यापी और सर्व स्पर्शी है हर वर्ग का प्रतिनिधित्व भाजपा के पास है भाजपा आंदोलन से उठा हुआ एक राजनीतिक दल है। जब कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों से देश को नुकसान हो रहा था तब भारतीय जनता पार्टी के संगठन के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार का विरोध किया। आज भाजपा की केंद्र व प्रदेश में सरकार चल रही है हर वर्ग के कल्याण के लिए जनकल्याण की योजनाएं चलाई जा रही हैं। सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने कहा भाजपा में ही भारत का भविष्य है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ठोस रणनीति और साफ नीयत से देश प्रगति के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। विश्व में भारत का सम्मान लगातार बढ़ रहा है। आगामी सभी चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी। इस कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री अभिषेक बाथम ने किया। कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष ममता सक्सेना ने भी विचार व्यक्त किया।

 इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ भूदेव सिंह राजपूत, पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, जिला महामंत्री डीएस राठौर, संकिसा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल राजपूत, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रमिला राठौर, नगर पश्चिम मंडल अध्यक्ष वीर बहादुर पाल, नगर पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, बढ़पुर पश्चिम मंडल अध्यक्ष संतोष राजपूत, जिला उपाध्यक्ष अशनील दिवाकर, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, रामनरेश गौतम, धर्मेंद्र राजपूत, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक, मीरा सिंह, पूर्व सभासद अनुभव कनौजिया, यश मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment