कन्नौज: रामलीला मैदान में लक्ष्मण शक्ति कुंभकरण वध ?

हसेरन। कस्बा में चल रही रामलीला मैदान में रामलीला कार्यक्रम में गुरुवार को लक्ष्मण शक्ति कुंभकरण वध की लीला का कार्यक्रम दिखाया गया। लंकापति रावण ने अपने पुत्र मेघनाथ को युद्ध के लिए भेज दिया। मेघनाथ और लक्ष्मण का विशाल घमासान युद्ध हुआ। युद्ध में ब्रह्मा अस्त्र के द्वारा लक्ष्मण को मूर्छित कर दिया। प्रभु राम के द्वारा लक्ष्मण को मूर्छित देख विलाप करने लगे। वीर बजरंगबली हनुमान द्रोणागिरी पर्वत पर जाकर संजीवनी लाए। संजीवनी से लक्ष्मण जीवित हो गए। रणभूमि में लक्ष्मण कुछ जीवित होने का समाचार पाते ही युद्ध के लिए कुंभकरण को भेज दिया। कुंभकरण को आता देख राम दल में हाहाकार मच गया। राम ने कुंभकरण का वध किया।

संवाददाता पूनम शर्मा

Leave a Comment