कन्नौज,: बाग में मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या आरोप

जलालाबाद कन्नौज -एक युवक का शव बाग में पड़ा मिला। यह देख लोगों में हड़कंप मच गया। शव की पहचान होने पर लोगों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। तो वहीं परिजनों ने हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की।
जसोदा चौकी क्षेत्र के ग्राम ताखेपुर्वा में रविवार को बाग में एक युवक का शव देखे जाने पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे और जसोदा चौकी इंचार्ज सुनील कुमार चौधरी ने घटनास्थल पर पहुँचकर जांच पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार मृतक नरेंद्र कुमार उम्र (27) वर्ष पुत्र सुरेश चंद्र निवासी ताखेपुरवा का शव गांव के बाहर बाग में मिलने से हड़कंप मच गया। वही परिजनों ने दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया हैं। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दोषी पर विधिक कार्यवाई की जाएगी।

कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा

Leave a Comment