फर्रुखाबाद:संम्पूर्ण समाधान दिवस में 150 शिकायते प्राप्त तय समय के अंदर निस्तारित करें-जिलाधिकारी

फर्रूखाबाद, (द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अक्टूबर 2024 जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह  की अध्यक्षता में तहसील सदर के संम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन ऑफिसर्स क्लब फतेहगढ़ में किया गया। संम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 74,पुलिस की 40,विकास विभाग की 05 विद्युत विभाग की 06 व अन्य विभागों की 25 कुल 150 शिकायते प्राप्त हुई।

   जिलाधिकारी द्वारा प्राप्त शिकायतों का शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा के अंदर निस्तारण करने के आदेश संवंधित अधिकारियो को दिये गए।

 इस अवसर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर व संवंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment