फर्रुखाबाद:भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 162वीं जयंती गोष्ठी व स्वच्छता अभियान कार्यक्रम करके मनाई।

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 25 सितंबर 2024 दिन बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती को भारतीय जनता पार्टी ने पूरे जनपद में प्रत्येक बूथ पर गोष्ठी व स्वच्छता अभियान कार्यक्रम करके मनाई। मोहम्मदाबाद बेवर रोड स्थित बाबू जय सिंह आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज में विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने संबोधन दिया।

 पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर आयोजित विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने कहा गरीब और दलित लोगों की आवाज राष्ट्रवादी नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 162वीं जयंती है। प्रखर राष्ट्रभक्ति और एकात्मक मानवतावाद के प्रणेता महान राजनीतिक चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित रहा उन्होंने अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव के लिए आवाज उठाई थी पंडित दीनदयाल उपाध्याय आजीवन राजनीति में स्वच्छता व पारदर्शिता के लिए संकल्पित रहे अंत्योदय के विचार से सामाजिक समरसता को बल दिया। दीनदयाल उपाध्याय के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के सिद्धांतों पर चलते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास की पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं विकसित भारत के निर्माण के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन से प्रेरणा लेकर भाजपा सरकार निरंतर देश को प्रगति के रास्ते पर ले जाने का कार्य कर रही है। 

  भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय सन 1953 से 1968 तक भारतीय जनसंघ के नेता रहे एक गंभीर दार्शनिक एवं गहन चिंतक होने के साथ-साथ में एक ऐसे समर्पित संगठन कर्ता और नेता थे जिन्होंने सार्वजनिक जीवन में व्यक्तिगत सुचिता एवं गरिमा के उच्चतम आयाम स्थापित किए। एक छोटे से परिवार में जन्मे इस राष्ट्रवादी चिंतक ने राष्ट्र की सेवा के लिए पूरा जीवन समर्पित कर दिया भारतीय जनता पार्टी का संगठन विचारधारा और सिद्धांतों पर आधारित है दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को लेकर पार्टी व संगठन कार्य कर रहा है वर्तमान की नई पीढ़ी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है जनपद के लगभग सभी बूथो पर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं एवं इसी के साथ-साथ गोष्ठी का भी आयोजन करके पंडित जी के विचारों की जानकारी दी गई है।  इस कार्यक्रम में संचालन आईटी संयोजक अभिषेक वाजपेई ने किया इस अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर सुरेंद्र बिस्वाल, उप प्राचार्य डॉ रामबाबू, जिला महामंत्री पिछड़ा मोर्चा कृष्ण मुरारी राजपूत, शिवम मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment