कन्नौज: जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल के निर्देशो के अनुपालन में एवं स्वच्छ भारत मिशन

कन्नौज:
जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल के निर्देशो के अनुपालन में एवं स्वच्छ भारत मिशन की दशवीं वर्षगांठ पर स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता थीम के अन्तर्गत नगर पालिका कन्नौज द्वारा अभियान चलाकर 04 निराश्रित गोवंशो को पकड़कर अस्थाई गौशाला में संरक्षित किया गया। यह जानकारी अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका कन्नौज ने देते हुये बताया है कि इस अभियान के तहत लगातार निराश्रित गोवंशो को पकड़े जाने की कार्यवाही की जा रही है। अब कोई भी निराश्रित आवारा गोवंश इधर-उधर सड़को पर नही दिखेगा। बताया है कि नगर पालिका कन्नौज की सीमान्तर्गत किसी व्यक्ति की गोवंश सार्वजनिक स्थान व सड़क पर घूमते हुए पाए जाते हैं तो उस व्यक्ति के विरुद्व प्रशासनिक कार्यवाई की जायेगी।

कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा

Leave a Comment