कन्नौज: राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य मंच द्वारा स्वास्थ्य टीम ने दी जानकारी

कन्नौज। हसेरन कस्बा के भारतीय जनता इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य टीम ने पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर लगाकर विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य मंच के द्वारा स्वास्थ्य टीम ने छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी पाठ पढ़ाया। अपने आप को स्वस्थ रख सकते हैं। शरीर को स्वस्थ रखने एवं रक्त की मात्रा कम ना हो इसके उपाय बताएं। विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। बच्चों को सप्ताह में एक दिन आयरन की गोली अवश्य लेनी चाहिए। स्वास्थ्य संबंधी स्वास्थ्य टीम ने जानकारी देकर जागरूक किया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे। स्वास्थ्य टीम ने कार्यक्रम के दौरान बच्चों को फल बिस्कुट आदि वितरण किए। स्वास्थ्य टीम से डॉक्टर विजयंत सिंह , डॉक्टर रश्मि , आरती सिंह ,स्वास्थ्य कर्मी पंकज पाल , यजुर्वेद गौतम , उमा , जीतू सिंह सहित उपस्थित रहे।

कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा

Leave a Comment